यूपी बोर्ड परीक्षा के टाप-टेन में जगह बनाने वाली बिटिया को साइकिल देकर किया गया सम्मानित

 यूपी बोर्ड परीक्षा के टाप-टेन में जगह बनाने वाली बिटिया को साइकिल देकरकिया गया सम्मानित। 



सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद हर जगह जिला टापर व टाप-टेन की लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवियों, नेताओं, शिक्षक संस्थानों सहित तमाम लोगों के द्वारा बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार हर जगह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम मधुपुर में स्थित गोल्डेन कोचिंग इंस्टीट्यूट के द्वारा जनपद में हाईस्कूल टाप-टेन की लिस्ट में जगह बनाने वाली बिटिया अमृता वर्मा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया तथा उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान कोचिंग संस्थान में 80 % से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया किया गया। सम्मान समारोह में अध्यक्ष कैलाश सिंह (पूर्व सहायक शिक्षक श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज मधुपुर) के द्वारा किया गया । इस दौरान बाल सदन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर कृष्ण कुमार सिंह (कबीर), लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरेश बहादुर सिंह, माँ सरस्वती शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर कन्हैयालाल सिंह, विजय मौर्य, अनुपमा सिंह, आशीष सिंह, गोल्डन  कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर राजदेव मौर्य, रविंद्र पाल, आश्विन कुमार, दीपक मौर्य, रीता देवी एवं  बृजबिहारी लाल (प्रधानाचार्य गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ